Smartlifestory
नमस्कार दोस्तों आज मैं आपको बताने जा रहा हूं एक ऐसी कविता जो अपने अंतर्मन को छू जाएगी
जब तेरा भी समय आएगा
अपने कर्म किए जा मन से
क्यों झिझकता ,डरता है इस जग से
आलोचना करना इस जग की रीत है
सफल होगा अवश्य अगर लक्ष्य से प्रीत है
इन कुटिल मुस्कानों पर ताला लग जाएगा
जब तेरा भी समय आएगा
देख हर महान को, वह भी लक्ष्य पर अड़ा था
चाहे संसार सारा उसके विरोध में खड़ा था
हंसकर तू चल चाहे कितनी कठिन कठिन हो डगर दृढ़निश्चय है तो तू तर जाएगा सागर
अनुमानों का मेघ यूं ही धरा रह जाएगा
जब तेरा भी समय आएगा
संसार बने ज्वाला तो तू शीतल जल बन
अनुभवों के निर् से सींच तू जीवन उपवन
झांक तू अंतर्मन में पथ तुझे यही दिखेगा
मत घबरा पराज्यों से इनसे ही तो सीखेगा
प्रयासों के दीये से हर अंधकार मिट जाएगा
जब तेरा भी समय आएगा

No comments:
Post a Comment