Friday, 23 December 2016

नरेंद्र मोदी की हिस्ट्री

Smartlifestory 


हेलो दोस्तो आपका फिर से स्वागत है आज मैं आपके लिए लेकर आया हूं एक ऐसी महान शख्सियत के बारे में जानकारी जो आप अपने आंखों से देखें जरुर पढ़ें


भारत के १५वें प्रधानमन्त्री
पद बहाल
२६ मई २०१४
राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी
उत्तरवर्ती मनमोहन सिंह
गुजरात के १४वें मुख्यमन्त्री
पद बहाल
७ अक्टूबर २००१ – २२ मई २०१४
राज्यपाल सुन्दरसिंह भण्डारी
कैलाशपति मिश्र
बलराम जाखड़
नवलकिशोर शर्मा
एस. सी. जमीर
कमला बेनीवाल
पूर्वा धिकारी केशूभाई पटेल
उत्तरा धिकारी आनंदीबेन पटेल
जन्म 17 सितम्बर 1950 (आयु 66 वर्ष)
वड़नगर, गुजरात, भारत
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
जीवन संगी जसोदाबेन चिमनलाल
[
1]
शैक्षिक सम्बद्धता दिल्ली विश्वविद्यालय
गुजरात विश्वविद्यालय
धर्म हिन्दू
हस्ताक्षर
जालस्थल आधिकारिक जालस्थल
नरेन्द्र दामोदरदास मोदी (, गुजराती: નરેંદ્ર દામોદરદાસ મોદી; जन्म: १७ सितम्बर १९५०) भारत के वर्तमान प्रधानमन्त्री हैं। 
भारत के राष्‍ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने उन्हें २६ मई २०१४ को भारत के प्रधानमन्त्री पद की शपथ दिलायी।[2]
[3] वे स्वतन्त्र भारत के १५वें प्रधानमन्त्री हैं तथा इस पद पर आसीन होने वाले स्वतंत्र भारत में जन्मे प्रथम व्यक्ति हैं।

उनके नेतृत्व में भारत की प्रमुख विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने २०१४ का लोकसभा चुनाव लड़ा और २८२ सीटें जीतकर अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की।[4] 
एक सांसद के रूप में उन्होंने उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक नगरी वाराणसी एवं अपने गृहराज्य गुजरात के वडोदरा संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा और दोनों जगह से जीत दर्ज़ की।[5]
[6]

इससे पूर्व वे गुजरात राज्य के १४वें मुख्यमन्त्री रहे। उन्हें उनके काम के कारण गुजरात की जनता ने लगातार ४ बार (२००१ से २०१४ तक) मुख्यमन्त्री चुना। गुजरात विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त नरेन्द्र मोदी विकास पुरुष के नाम से जाने जाते हैं और वर्तमान समय में देश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से हैं।।
[7] माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर भी वे सबसे ज्यादा फॉलोअर वाले भारतीय नेता हैं।
[8] टाइम पत्रिका ने मोदी को पर्सन ऑफ़ द ईयर २०१३ के ४२ उम्मीदवारों की सूची में शामिल किया है।
[9]

अटल बिहारी वाजपेयी की तरह नरेन्द्र मोदी एक राजनेता और कवि हैं। वे गुजराती भाषा के अलावा हिन्दी में भी देशप्रेम से ओतप्रोत कविताएँ लिखते हैं।[10]

No comments:

Post a Comment